chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला एसआईयू की टीम ने पंजाब रोड की बस में एक युवक को 17.32 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने वीरवार सुबह स्वारघाट के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एसआईयू की टीम हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एसआईयू टीम ने चंडीगढ़ से मनाली जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस को चेकिंग के लिए रोका तो बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास 17.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान विक्की कुमार पुत्र अमर सिंह उम्र 29 साल निवासी गांव गियून डाकखाना व तहसील धर्मपुर जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!