Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस जिला जिला के तहत डमटाल में पुलिस नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डमटाल में एक घर में छापामारी करते हुए वहां से 35.77 ग्राम चिट्टा व एक देसी कट्टा बरामद किया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डमटाल क्षेत्र में एक व्यक्ति घर से नशे का अवैध कारोबार चलाए हुए है। जिस पर पुलिस ने मोहित कुमार नामक व्यक्ति के घर में छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी मेें पुलिस ने 35.77 ग्राम चिट्टा व एक देसी कट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान मोहित कुमार पुत्र सतपाल निवासी डमटाल के तौर पर हुई है।

अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया कि पुलिस लगातार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है, जो लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!