कुल्लू टूडे
रामपुर, शिमला
शिमला पुसि द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की रामपुर पुलिस ने पिता-पुत्र को से 6.52 ग्राम चिट्टा चिट्टे के साथ धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पुलिस थाना रामपुर से हैड कांस्टेबल जसवंत गुप्ता पुलिस टीम के साथ दत्तनगर व नोगली की तरफ गश्त पर थे। इस दौरान जब पुलिस टीम नोगली में एसएसबी कैंप के पास पहुंची। तो एक कार में बैठे दो लोग पुलिस को देखकर घबरा गए।
पुलिस ने उनकी हरकतों को देखते हुए शक के आधार पर पहले उनसे कार के दस्तावेज दिखाने को कहा और उसके साथ ही कार की तलाशी ली तो उसमें से 6.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
डीएसपी रामपुर आईपीएस शिवानी मैहला ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान मोहर सिंह पिता व चेतन चौहान पुत्र निवासी राजपुर रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है।
