कुल्लू टूडे
ऊना
ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की हरोली थाना की पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को 852 ग्राम गांजा सहित धर दबोचा है।
थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन शुक्रवार को पुलिस थाना हरोली की टीम मु0आ0 मु0आ0 नरेन्द्र कुमार, मुआ0 सुनील के नेतृत्व मे पंडोगा मे गश्त कर रही थी।
इस दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। जिसको पुलिस ने घेरा डालकर काबू किया और शक के आधार पर युवक की तलाशी ली।
युवक जिसने परने का बैग बना रखा था को चैक किया तो उसके बैग के अन्दर 852 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का की पहचान अमित कुमार पुत्र चंद्र किशोर महतो उम्र 20 साल
निवासी सत्संग भवन के पास वार्ड नं0 5 बिहारी गंज थाना बिहारी गन्ज जिला मधेपुरा (बिहार) तथा हाल रिहाईश झुग्गी झोंपड़ी घालूवाल नजदीक रेन शैल्टर घालूवाल के तौर पर हुई है।
