कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
घुमारवीं नगर में स्थित अंबेडकर भवन में सोमवार को अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक बीते दिन अध्यक्ष एवं रिटायर्ड डीएसपी सीता राम कौंडल की अध्यक्षता में संपन्न
हुई।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर जी के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर फॉलोअप किया गया। इस अवसर पर विश्व प्रेमी पर्वतीय महिला अधिकार मंच की प्रदेश संयोजक विमला देवी तथा संभावना संस्था के प्रमुख सुखदेव सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस बैठक को बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया तथा बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
सेवानिवृत मुख्य अभियंता रमेश कैंथ, सेवानिवृत
एक्सीयन एमएम भट्टी तथा सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी डीआर भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने तमाम उम्र दबे कुचले समाज के उत्थान के लिए लगाई। वर्तमान में जो शान की जिंदगी जी रहे हैं, वह सब बाबा साहेब की बदौलत है ऐसे में इस समाज को अपने मसीहा को नहीं भूलना चाहिए तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर जीवन व समाज का उद्धार कर करना है।
सेवानिवृत एक्सीयन एमएम भट्टी ने कहा कि बाबा साहेब ने उन्हें शिक्षा का अधिकार दिया है जिससे आज वंचित समाज मुख्यधारा में शामिल हुआ है। लोगों को अपने अधिकारों का बोध हो रहा है।
सेवानिवृत मुख्य अभियंता रमेश कैंथ ने कहा कि अंबेडकरवादी होना आज की पुकार है क्योंकि कुछ ताकतें वंचित समाज की अधिकारों के हनन के लिए दिन रात प्रयास कर रही है लेकिन समाज जागृत है और अपने अधिकारों की रक्षा करना बखूबी जानता है।
सेवानिवृत एचएएस अधिकारी देव राज भाटिया ने कहा कि शिक्षा के ही कारण समाज में जागरूकता फैल रही है।
सभी पढ़े लिखों को चाहिए कि वे शेष भाइयों को भी
जागरूक करें और उनका हाथ पकड़कर विकास की राह में अग्रसर हों। वहीं विशेष रूप से पधारे विमला देवी तथा सुखदेव सिंह ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों के जीवन में आज भी कोई बदलाव नहीं
आया हैै। सरकार द्वारा की जाने वाली सहायता नाम मात्र ही पहुंचती है।
एससी व एसटी कंपोनेंट की राशि का दस प्रतिशत भी इन लोगों के जीवन सुधार में नहीं लगता जो कि चिंता का विषय है। दोनो संस्थाएं इसी विषय पर काम करते हुए लोगों को जागरूक कर रही हैं।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महामंत्री नंद लाल आचार्य ने बताया कि 14 अप्रैल को मोर्चा के छह ब्लाकों में शामिल श्री नयना देवी जी एक व दो, सदर, झंडूता, घुमारवीं व बरमाणा अपने-अपने अंबेडकर भवनों से अपनी यात्रा शुरू करेंगे तथा भगेड़ चैक पर एकत्रित होंगे। तत्पश्चात विशाल रैली की शक्ल में आयोजन स्थल की ओर प्रस्थान किया जाएगा।
