कुल्लू टूडे
पतलीकुहल/ युवराज
कुल्लु पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की पतलीकुहल पुलिस ने एक व्यक्ति को 432 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात थाना पतलीकूहल की टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान एक ब्यक्ति नग्गर से पतलीकूहल की तरफ पैदल जा रहा था। पुलिस टीम को सामने देख कर घबरा गया और उस ने एक बैग पत्थरों में फेंक दिया।
पुलिस ने व्यक्ति द्वारा फैंके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 432 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी चमन सिंह सुपुत्र ज्ञान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी गांव सिस डाकघर ठेला तहसील भुंतर के तौर पर ह्रई है। उन्होंने बतायाके आरोप को न्यायलय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
