Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर/हेमराज

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंभरोला के पास हुए पर्यटकों की कार के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक पर्यटक दंपति की मौत हो गई। जबकि 2 पर्यटक घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिला से मनाली घूमने आए पर्यटक वापस लौट रहे थे। मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग गंभरोला के पास पहुंचते ही उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खाई में गिरी कार से 4 पर्यटकों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक दंपति को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 पर्यटकों का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान लीप कुमार उम्र 60 साल व गायत्री देवी उम्र 55 साल है। जबकि जबकि हादसे में घायल मृत दंपति का बेटा सूरज और चालक नंदिश लक्ष्मी सिन्हा जिला गया बिहार के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!