Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकूहल/युवराज

जिला कुल्लू के पतलीकूहल में एक घर से 2 लाख के गहने व 20 हजार रुपए की नकदी उड़ाकर फरार हुए चोर पतलीकूहल पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकूहल पुलिस में 25 फरवरी 2023 को सुषमा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 फरवरी को समय करीब 3.30 बजे अपनी जेठानी के साथ पतलीकूहल अस्पताल गई थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह वापिस आई तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा हुआ था और कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला भी टुटा हुआ था।

अलमारी में रखे सोने चांदी के जेबरात जिनकी कीमत लगभग 2,00,000/- व 20,000/- रुपये नकदी चोरी हो गये है।

सुषमा देवी की शिकायत पर पुलिस थाना पतलीकूहल में मामला दर्ज किया गया। पुलिस थाना पतलीकूहल के थाना प्रभारी के दिशानिर्देशन पर मामले की गहनता से छानबीन की गई और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पन्ना लाल पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव जठेहड बिहाल डाकघर कटरांई तहसील व जिला कुल्लू, मोहम्मद हुसैन पुत्र मसुद खान गांव जानू ग्रांम पंचायत वार्ज नम्बर 4 तहसील वसोलू जिला कठुआ जम्मु कश्मीर, मोहम्मद शरीफ पुत्र गलजार निवासी कोटी चडीधार जिला कठुआ जम्मु कश्मीर को गिरफ्तार किया और आरोपियों से चोरी किये जेबरात बरामद किये कर दिये हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!