कुल्लू टूडे
नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीडीओ ऑफिस संगड़ाह में कार्यरत जेई को रंगे हाथों 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीईट दिन मंगलवार को आरोपी जेई प्रदीप शर्मा ने शिकायतकर्ता पंचायत के उपप्रधान सतपाल तोमर से खदरिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का इस्टीमेट बनाने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
जिसकी शिकायत उपप्रधान ने विजिलेंस में कर दी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और मंगलवार को डीएसपी विजिलेंस तरनजीत सिंह के नेतृत्व में संगड़ाह में अपने कार्यकाल में बैठे जेई ने जैसे ही उपप्रधान से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली वैसे ही छापा मारकर जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विजिलेंस ने आरोपी जेई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
