Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में जैजों मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक महिला को हरोली पुलिस की टीम ने ट्रेस कर पंजाब के लोहारा गांव में उसकर परिजनों से संपर्क कर सौंप दिया।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पहले रात के समय हरोली थाना प्रभारी को घालूवाल के प्रधान अनिल जसवाल ने देर रात सूचित किया कि जैजों मोड़ पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूम रही है जो अपना नाम पता भी न बता रही है जिस पर पुलिस थाना प्रभारी ने उप-नि0 गुरधियान को पुलिस टीम के साथ मौका पर भेजा।

पुलिस टीम ने प्रधान की मदद से तथा उक्त महिला को नारी निकेतन घालूवाल मे रहने का प्रवंध करवाया व महिला से विभिन्न तरीको से पूछताछ करके पता लगाया कि महिला पंजाब राज्य के किसी लोहारा गांव की रहने वाली है।

हरोली पुलिस के थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने पंजाब के विभिन्न थानों से संपर्क करके, तीन गांव एक ही नाम के ट्रेसआउट किये व सबंधित तीनों पुलिस थाना के अध्यक्षों से बात करके आखिरकार महिला का सही नाम व निवास स्थान पता कर लिया व परिजनों को इसकी सूचना दी तो परिजन बहुत खुश हुये व तुंरत उसको लेने हिमाचल के हरोली थाना की चौकी पंडोगा पहुंचे।

उप-नि0 गुरधियान ने महिला का पूरी नाम पता वेरिफाई करके सबंधित परिजनो को महिला को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सबंधित पंचायत के प्रधान ने देर रात तक पुलिस को सूचित करके अपना कर्तव्य निभाया है व इसी तरह सभी आम जनमानस को अपने अधिकारो के साथ अपना कर्तव्य भी निभाना चाहिये।

आम जनता का सहयोग पुलिस के लिये बेहद आवयश्क है व हरोली पुलिस आम जनता के हित मे कार्य करते हुये आम जनता के साथ अच्छा रिश्ता बनाते हुये काम कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!