कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से 20 मार्च को पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई थी।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत हरनोड़ा परिसर में पोषण पखवाड़ा के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलेट्स के बने व्यंजनों की प्रदर्शनीए लगाई।
एसडीएम सदर बिलासपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान उनके साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर नरेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान देश राज ठाकुर, एनटीपीसी अधिकारी व विभिन्न सर्कल की आंगवाड़ी सुपरवाइज़र उपस्थित थे।
एसडीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जागरूकता और आदतों में सुधार लाना है।
उन्होंने बताया कि जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक किया गया।
उन्होंने कहा कि सबको पौष्टिक आहार मिले इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहेतर प्रयास का रही है।
उन्होंने कहा कि आज का बच्चा हमारे देश का आधार व भविष्य है। हिमाचल अब एक ऐसा राज्य बन गया है जहां कुपोषण नाम मात्र रह गया है।
पोषण संबंधित व्यवहार और खानपान परिवर्तन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी भूमिका निभा रही है। जहां पहले पहले रोटी कपडा पर फोकस था वहीं अब बैलेंस डाइट पर फोकस है।
इस दौरान उन्होंने एक आँगन वाड़ी कार्यकर्त्ता की सराहना कि जिसने श्री अन्नपूर्ण को लेकर बेहत प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत वर्ष 2023 की थीम “मिलेटस खाएँ और रोगों को दूर भगाएँ’’ है।
भारत वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मना रहा है। मिलेट्स को ही श्रीअन्न अथवा मोटो अनाज के रूप में ख्याति प्राप्त है। सामान्य जनों में प्रचलित ज्वार, बाजरा, कोदो – कुटकी, रागी, मडिया के पौष्टिक व्यंजनों पर विस्तृत परिचर्चा की गयी।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने गोदी रस्म के अलावा बच्चों को पौस्टिक आहार भी दिया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि एसडीएम सदर बिलासपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा एनटीपीसी की ओर से भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए गिफ्ट दिए गए।
