Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

पिता, पुत्री और पुत्र की जुगलबंदी अनप्लग्ड पहाड़ी एपिसोड 2 विद किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी का यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया हुआ।

बता दें, जिस तरह एपिसोड 1 में ठाकुर दास राठी के साथ बेटी ज्योति राठी व बेटे दिक्षित राठी ने जुगलबंदी की थी उसी तरह एपिसोड 2 में भी तीनों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि ठाकुर दास राठी के गीतों की एक अलग पहचान यह होती है कि यह पारंपरिक गीतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करते। बल्कि अपने लिखे गीतों को ही प्रस्तुत करते हैं।

इस एपिसोड में भी 4 गीत हैं जिसमे तीन गीत पहाड़ी तथा एक हिंदी गीत प्रस्तुत किया गया है। यह सभी गीत राठी ने स्वयं लिखे हैं तथा कंपोज किए हैं। इनका संगीत “स्वर मिस्ट्री” ने दिया है। कैमरा राहुल जसवाल तथा निर्देशक भारत भूषण ने किया है। इस एल्बम के प्रोडक्शन इंचार्ज सोनू जसवाल और विशाल जसवाल हैं।

ठाकुर दास राठी का कहना है कि जिस प्रकार से लोग उनके गीतों को प्यार देते हैं उझी तरह यह एल्बम भी ल9गों को कगुब पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि श्रोताओं से उन्हें और अच्छे गीत प्रस्तुत करने की प्रेरणा मिलती हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!