Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बम्म में आयोजित दंगल का खिताब दिल्ली के रोहित पहलवान ने जीता।

उन्होंने बड़ी माली का खिताब कांटे के मुकाबले में कैथल के पहलवान को चित करने के बाद जीता। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। कुश्तियों का आगाज नन्हे पहलवानों के बीच मुकाबलों से शुरू हुआ।

उसके बाद क्षेत्र की महिलाओं ने परिक्रमा करते हुए लखदाता पीर की अखाड़ा रस्म को विधिवत रूप में पूरा किया उसके साथ ही छोटे छोटे पहलवानों ने अपने दमखम दिखाए। इससे पहले छोटी माली का खिताब कुरुक्षेत्र हरियाणा के अंकुश ने जीता। उन्होंने दिल्ली के सागर पहलवान को हराया।

इस दंगल में पहलवानों के बहुत ही रोचक मुकाबले हुए जिनमें रोहित दिल्ली ने संदीप तलवंडी, संदीप तलवंडी ने मंजीत हरियाणा, सौरव श्री नयना देवी जी ने रवि उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार कैथल ने छोटा खली चिक्का, रोहित दिल्ली ने पप्पू श्री नयना देवी जी, अंकुश कुरुक्षेत्र ने बिल्ला मोहाली को दिलचस्प मुकाबले में पराजित किया।

सबसे छोटी माली के मुकाबले में दिल्ली के पहलवान सागर ने अमृतसर के पहलवान साहिल को पराजित कर जीती। विजेता, उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार, गागर, गुर्ज भेंट कर सम्मानित किया गया।

विजेता पहलवानों को बड़ी माली के रूप मे 8100 रुपये और उप विजेता को 7100 रुपये, छोटी माली विजेता 5100 रुपये ओर उपविजेता 4100 रुपये दिए गए। रैफरी कहनू राम ने कुश्तियों को करवाने में अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान लखदाता छिंज कमेटी बम्म के प्रधान लश्करी राम शर्मा, कुलदीप सिंह चड्डा, अजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, बेसरिया राम शर्मा, चुनी लाल शर्मा, नन्द लाल शर्मा, हेम राज, मस्त राम, राकेश कुमार, ज्ञान चंद, बद्री प्रसाद, संतोखा राम, मनसा राम, हंस राज, चिरंजीव, पृथी सिंह, नत्थू राम, सुमन कुमार, राजेंद्र कुमार, कमल कुमार, अमर नाथ, निक्का राम, राकेश कुमार, निकका राम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!