कुल्लू टूडे
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में आम जनमानस के लिए निःशुल्क बहरेपन की जांच शिविर का बीते दिन शुक्रवार को समापन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के तीनों विकास खंडों में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से आई टेक्नीशियन टीम द्वारा श्रवण वैन के माध्यम से लोगों के बहरेपन की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि निचार विकास खंड के नागरिक अस्पताल भावानगर में 65 लोगों, पूह में 45 व क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में 65 लोगों की जांच की गई।
उन्होंने कहा कि शिविर में जिन लोगों को सुनने में असमर्थता पाई गई है उन्हें श्रवण दिव्यांगता सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।
