accident
Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव कांटे में एक तेज रफ्तार टिप्पर द्वारा एक स्कूटी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में स्कूटी पर सवार 2 युवक घायल हो गए।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन वीरवार को सुबह गांव कांटे में टिप्पर नम्बर HP20-1389 के चालक बेअन्त सिंह पुत्र जीत सिंह गांव व डा0 हरोली जिला ऊना द्वारा टिप्पर को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने पर टिप्पर का पिछला टायर स्कूटी नम्बर HP72B-9430 से टकरा गया जिससे स्कूटी सवार दोनों युवकों को चोटें आई है।

जिसमें एक युवक गौरव सूद गांव भदसाली का स्थाई निवासी है जोकि ITI पुबोवाल में छात्र है व दूसरा युवक मनप्रीत जोकि बिलासपुर का निवासी है व ITI पुबोवाल में बतौर शिक्षक तैनात है।

टिप्पर चालक बेअन्त सिंह के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें आगामी अन्वेषण मु0आ0 धीरज कुमार द्वारा अमल में लाया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!