Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की हरोली पुलिस ने एक व्यक्ति को 5.250 लीटर अवैध शराब सहित धर दबोचा है।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीईट दिन वीरवार को पुलिस थाना हरोली की टीम सहायक पुलिस चौकी टाहलीवाल के ASI निर्मल पटियाल, मु0आ0 वरिन्द्र, आ0 शशिपाल के साथ गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस को सुचना मिली कि वेला वाथड़ी में संजीव कुमार पुत्र मनिंद्र सिंह निवासी बाथु तह0 हरोली जिला ऊना गांव बेला वाथड़ी में प्रवासी मजदूरो को अवैध ढंग से शराब बेचता है।

सूचना मिलते ही एएसआई निर्मल पटियाल द्वारा वेला वाथड़ी में रेड करी तो संजीब कुमार उपरोक्त के कब्जा से 5.250 लीटर शराब बरामद करके गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!