कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
वीरवार को लोकमित्र केंद्र संचालक संघ बिलासपुर का प्रतिनिधिमण्डल सदर के पूर्व विधायक और पीसीसी महासचिव बंबर ठाकुर से उनके आवास स्थान औहर में भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संतोष वर्मा ने बताया कि इस दौरान
संघ की ओर से उन्होंने नवरात्रों की पावन अवसर पर देवी मां की तस्वीर भी
भेंट की।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की अगवाई में पिछली 23 मार्च को
संघ का प्रतिनिधिमंडल रेट रिवाइज को लेकर उप मुख्यमंत्री मुकेश
अग्निहोत्री से मिला था।
जहां पर उन्होंने आश्वस्त किया था कि लोक मित्र
संचालकों की इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
संतोष वर्मा ने कहा कि इसी आश्य को लेकर लोक मित्र संचालक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व
विधायक का धन्यवाद करने के लिए गया था।
वहीं पीसीसी महासचिव व पूर्व विधायक ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि बहुत शीघ्र उनकी मांगों को पूर्ण किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोकमित्र केंद्र संचालक जिनमे धनीराम हरनोडा, कुलदीप शर्मा बरमाना, गंगन चंदेल बैरी रजदियाँ, गंगन मेहता घुमारवी, मस्तराम दरोच दाबला, प्रवीन चंदेल अमरपुर, प्रवीन भारद्वाज अवारी, अनीता चन्देल रोड़ा सेक्टर बिलासपुर, विपन चन्देल सेऊ, आमोद बंसल हीरापुर, मुनीश कुमार ओहार, रविन्द्र शर्मा नगर
परिषद घुमारवी भी साथ थे।
