Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/एचआर शर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और उनकी सरकार से प्रदेश के सभी वर्ग के लोग, कलाकार, मीडिया से जुड़े हुए लोग व बेरोजगार युवा हर कोई नई दिशा दशा तय करने के लिए बहुत आस लगाए बैठा है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर करीब 75000 करोड रुपए का कर्ज का बोझ लाद कर विदा हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को आर्थिक पटरी पर भी ले आएगी तथा घोषित 10 गारंटियों को भी पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति में भले ही अभी सुधार न हुआ हो लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री की शालीनता, ईमानदारी और नेकदिली पर समाज का हर वर्ग कायल हो रहा है।

उनके जन्मदिवस के अवसर पर सभी स्तर के लोगों ने उनके स्वस्थ जीवन, खुशहाल और समृद्ध भरा रहने की कामना की है।

गायक कलाकारों से लेकर पत्रकार तक अपनी – अपनी प्रस्तुति का विमोचन करवाते देखे गए है।

बीते कल शिमला में एक अखबार के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने अखबार के प्रतिनिधियों को बधाई दी।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने सीएम से एक विशेष पत्रिका का विमोचन भी करवाया।

इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी , विधायक अजय सोलंकी , बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर , प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव ठाकुर हीरापाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!