कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एवं लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच से के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा ने माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी एवं रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बेस्ट एवं ब्लाक अध्यक्ष शिषटा गौतम ने संस्था द्वारा चलाई जा रही सामाजिक गतिविधियों के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया।
प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य संयोजक ईशान अख्तर ने पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के साथ नशा निवारण के बारे में चर्चा की।
नशे के आदी लोगों नशा छुड़वाने में मदद करने एवं समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए रेनबो स्टार क्लब द्वारा नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा।
हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन पर इनके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से रेनबो स्टार क्लब द्वारा ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के तहत अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में गांव गांव स्तर पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का अभियान शुरू करेगा।
इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल, सदस्य गौरव शर्मा, लाडली फाउंडेशन झंडुत्ता ब्लॉक के उपाध्यक्ष दीक्षा शर्मा, आरती ठाकुर, प्रियंका देवी, हिमालयन विकास सेवा संस्था के उपाध्यक्ष संदीप कुमार इत्यादि समाजसेवी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
