Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल भुंतर ने आज यहां बताया कि विद्युत उप मंडल भुंतर के अंतर्गत आने वाले अनुभाग शाट के तहत र्हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बरशेणी से छरोड नाला तक की ट्रांसमिशन लाइनों की मरम्मत और लाइनों को बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

जिस कारण 26 मार्च से 29 मार्च 2023 तक 11 के वी फीडर के अंतर्गत आने वाले हाथियान, जिया, टिप्परी, बड़ा भुइंन, शाट, बिजली महादेव, चोंग, साउच बड़ोगी, जलूग्रां, धारा, सरसाडी और छंनिकोड के साथ लगते गांवो में बिधुत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजकर 30 मिनट तक बाधित रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन तिथियों को बारिश रहती है तो अगले दिन कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!