Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के थर जिला की हरोली पुलिस थाना की टीम ने 2 युवकों को 1 किलो 400 ग्रांम गांजा सहित धर दबोचा है।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि मु0आ0 जसविन्द्र सिंह, मु0आ0 नरेन्द्र कुमार, आ0 अकरमदीन, आ0 विजेश कुमार टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ पर गश्त कर रही थी।

इसी दौरान 2 युवक पुलिस को देख कर भाग गए। जिनको पुलिस ने घेरा डालकर काबू किया तथा शक के आधार उनकी तलाशी ली तो एक युवक जिसने पीठू बैग लगा रखा था को चैक किया गया तो उसके पीठू बैग के अन्दर 1 किलो 400 ग्रांम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों की पहचान अभिषेक शुक्ला पुत्र गोविन्द शुक्ला तथा उसके साथी का नाम सन्नी कुमार पुत्र शिवजी सिंह दोनो गांव व डा0 शतांवर तहसील धुम्रव जिला बकसर (बिहार) के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!