Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गोहर उपमंडल में एक कॉलेज की छात्रा द्वारा अपने घर में फंदा लगा कर
आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

वहीं छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक स्थानीय युवक को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका सिमरन पुत्री पूर्णचंद निवासी मनसा कॉलेज
में पढ़ाई कर रही थी। पिछली रात मृतका के घर वाले घर पर नहीं थे। इस दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवती के पिता ने बताया कि चैल चौक का एक लड़का उसकी बेटी को परेशान करता था।

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पहले भी पुलिस में दी गई थी और 6 महीने पहले युवक को पकड़कर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी। तब युवक ने माना था कि वह आगे से लड़की को परेशान नहीं करेगा।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद लड़के ने फिर से उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया।

पूर्णचंद ने आरोप लगाया है कि युवक ने कॉलेज में जाकर उसकी बेटी को
परेशान किया था। जिसके बाद उसने घर में आकर आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया।

थाना प्रभारी गोहर निर्मल दास ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के
आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!