Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की हरोली पुलिस थाना टीम ने टोका मशीन की मोटर चुराने वाली गैंग के 3 सदस्यों को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला के हरोली थाना में बहादुर सिंह निवासी गांव व डा0 ललड़ी हरोली शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर के नजदीक उसने पशुओं के लिय चारा निकालने हेतु एक टोका मशीन लगाई हुई है। पिछले दिन जब यह पशुओं का चारा निकालने गया। तो वहां पर टोका मशीन के साथ लगी मोटर चोरी हो गई थी।

हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही क्षेत्र मे एक तलाशी अभियान चलाया व मुखविरों से सूचना एकत्रित करके रात होने तीन युवकों को कड़ी पूछताछ के बाद गिरफतार कर लिया। चोरों के पास से घटना में प्रयोग की गई एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन के दिशा निर्देश पर हरोली पुलिस लगातार
बेहतर काम कर रही है।

पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बताया कि
हरोली क्षेत्र में चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी पुलिस की कडी नजर
है। उन पर भी पुलिस नकेल कसने जा रही है।

चोरों को पकडने मे सहायक उप निरीक्षक राकेश, मुख्य आरक्षी गुलशन, सुमित, नरेन्द्र, मोहिन्द्र, आरक्षी
व्रजेश व होम गार्ड सूरत ने विशेष भूमिका निभाई है।

आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय गौरव कुमार निवासी गाँव व डा0 पालकवाह, 21 वर्षीय नीरज कुमार निवासी गाँव चन्दपुर डा0 पालकवाह व 20 वर्षीय राज कुमार निवासी गाँव व डा0 ललड़ी तह0 हरोली जिला ऊना के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!