Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने वॉल्वो बस से एक युवक को 38.39 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर नाका लगाया था और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक एक वॉल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका।

लेकिन जैसे ही एसआईयू की टीम बस में चढ़ी, तो एक युवक बस से नीचे उतरा और उसने झाड़ियों में कुछ फेंका। जिसे पुलिस की एसआईयू टीम ने देख लिया।

पुलिस टीम ने जब उसकी चेकिंग की तो उसमें से 38.39 ग्राम चिट्टा
बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के
खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी हमीरपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!