Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे खेल के मैदान की उपलब्धता, जल आपूर्ति लाइन, शहरी फीडर से बिजली आपूर्ति आदि पर चर्चा की गई है।

उपायुक्त कुल्लू ने आश्वासन दिया है कि समस्याओं के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, बंड्रोल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में सहायक आयुक्त, खाद्य एवं सुरक्षा कुल्लू, सीनियर एक्सईएन, एचपीएसईबी कुल्लू, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन, डीएफएससी, कुल्लू, जेई, एचपीपी डब्ल्यूडी, बबेली, जेई जल शक्ति विभाग कटराइं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!