Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकूहल

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र में रायसन के पास चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर शिरड रिजोर्ट के पास एक गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर शिरड रिजोर्ट के पास कुल्लु से मनाली की ओर जा रही गाड़ी बीच सड़क में पलट गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में दो लोग सवार थे। और दोनों ही लोग सुरक्षित है

एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इको फोर्ड वाहन नंबर 43 ए 0404 वाहन पलट गया और दोनों सवारियां सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि यहां पर डंगा गिरा हुआ है जिस कारण सड़क में कीचड़ व मिट्टी है जिस कारण गाड़ी स्किड हुई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!