Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

जिला के हरोली पुलिस थाना की एक टीम ने एक उदघोषित अपराधी को पकड़ने मे सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में हरोली के पंजाब का रहनेवाला एक युवक अमन पुत्र ओमपाल को जिला ऊना की एक अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस सरगर्मी से 2 वर्षो से आरोपी की तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर व फील्ड वर्क करके आरोपी को गिरफतार कर लिया है।

जिसे अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा। उक्त उदघोषित अपराधी एक मारपीट के मामले मे हरोली पुलिस को वांछित था।

पुलिस थाना प्रभारी
सुनील साख्यान ने उदघोषित अपराधी को पकडने की पुष्टि की है। पुलिस टीम मे मुख्य आ0 महेश अन्वेषणाधिकारी पंडोगा तथा आ0 विजेश शामिल रहे है।

पुलिस थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि जिला पुलिस ऊना ने उदघोषित अपराधियों को पकडने का अभियान चलाया है।

जल्द ही अन्य वाछिंत अपराधियो को पकडकर पुलिस हवालात मे भेजेगी। उदघोषित अपराधी को पक़डने में आ.विजेश ने विशेष भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!