Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं।

जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!