Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार में स्थित अमर टैक्स के शोरूम में आग लगने का मामला सामबे आया है। जिसमें करीब 50 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अग्निशमन केंद्र कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शुक्रवार को अखाड़ा बाजार स्थित अमर टैक्स के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।

जबकि अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!