कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू के अरुणोदय स्कूल मौहल में विदाई समाहरोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर कक्षा ग्याहरवी के छात्रों ने 12वी के छात्रों को सम्मान दे कर हंसी खुशी विदाई दी।
इस अवसर पर एसके मल्होत्रा सस्थान के प्रबंधक भी है उन्होंने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की।
मुख्यअतिथि एसके मल्होत्रा ने दीप जला कर समारोह का आरम्भ किया बच्चो ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिस ने सबका मनमोह लिया।
इस मौके पर डांस और नाटक खासतौर पर आकर्षण का केन्द्र रहे जिस ने महफ़िल में जान डाल दी।
ग्याहरवी के छात्राओ ने डांस प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य तारा सिंह ठाकुर ने विधार्थियो को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।
प्रधानाचार्य ने छात्रों से कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में हम आधुनिकता के साथ साथ अपने संस्कारो को ना भूले तभी हम एक अच्छे नागरिक बन सकते है।
प्रधानाचार्य तारा सिंह ठाकुर ने खासतौर से सस्थान के प्रबंधक एस के मल्होत्रा से इस विदाई समाहरोह में शामिल होने पर उनका दिल से हार्दिक धन्यवाद किया।
अंत में इस फेरवेल पार्टी का मुख्य आकर्षण था मिस व मिस्टर फेरवेल कॉम्पिटिशन काफी टफ रहा।
इस मौके पर 12वी कक्षा के छात्र अमन को मिस्टर फेयरवेल तथा आस्था को मिस फेयरवेल के ख़िताब से नवाजा गया।
