charas
Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस ने 2 युवकों को 513 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर पुलिस थाने की टीम जछणी की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम पिरामिड होटल के पास पहुंची तो वहां पर खड़े 2 युवक पुलिस को सामने देखकर घबरा गए। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 513 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरापियों की पहचान 25 वर्षीय चुडासामा महेश भाई दुर्लभ निवासी गांव पिपली डाक घर उमराला तहसील बलवीपुर गुजरात व 25 वर्ष विपुल कुमार बरजांग भाई भुआ निवासी गांव व डाकघर हडमतिया तहसील उमराला गुजरात के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!