कुल्लू टूडे
बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
दि बिलासपुर परिवहन सहकारी सभा की कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से आज कार्यभार संभाल लिया है।
करीब 70 दिन के अदानी ग्रुप और बीडीटीएस ऑपरेटर के गतिरोध टूटने के बाद आज पुकार हाल में पूजा अर्चना और हवन किया गया।
उसके बाद स्थानीय देवता श्री गुगा जाहर पीर जी के मंदिर में जाकर सारी कार्यकारिणी ने माथा टेका वैसे तो बीटीएस प्रबंधन समिति का गठन 23 दिसंबर को हो गया था।
लेकिन उस वक्त फैक्ट्री बंद थी और हड़ताल चली हुई थी जिसके कारण प्रबंधन समिति ने अपना कार्यभार विधिवत रूप से नहीं लिया था।
सभा के प्रधान राकेश ठाकुर और महामंत्री प्रदीप ठाकुर ने कहा सभी प्रबंधन समिति के सदस्य हमेशा लोगों की सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे और इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने सभा के सभी ट्रक ऑपरेटर्स का भी आभार जताया और हिमाचल प्रदेश सरकार का भी अदानी और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच चले गतिरोध को समाप्त करने के लिए भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सभा के मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी, सभा के चेयरमैन लेख राम वर्मा, सभा के वाइस चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, मुख्य सचिव कुलदीप ठाकुर, मुख्य कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, मुख्य सलाहकार शेर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे और अपना अपना कार्यभार ग्रहण किया।
