कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते नेहरू कुंड के पास मनाली – लेह मार्ग पर बीती रात पहाड़ी दरकने से बड़ी – बड़ी चट्टानें व मलबा सड़क पर आने से रात से ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात नेहरू कुंड के पास मनाली – लेह मार्ग पर पहाड़ी दरकने से बड़ी – बड़ी चट्टानें व मलबा सड़क पर आने से सड़क बंद हो गई है। जिसके चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी है।
