Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के हर शिवालय में शिवरात्रि के अवसर पर चारों ओर बम्म भोले की धूम रही।

नगर के डियारा सेक्टर में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्राचीन शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।

श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर षांतिपूर्वक तरीके से अपनी बारी का इंतजार किया
और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

मंदिर के वरिश्ठ पुजारी पंडित परमानंद
षर्मा तथा पंडित बाबू राम षर्मा ने विधिवत रूप से लोगों सेे पूजा अर्चना
करवाई। यह कार्यक्रम मंदिर न्यास के तत्वावधान में करवाया गया।

इस दौरान निकाली गई झांकियां, बैंड पार्टी, ढोल पार्टी तथा अन्य झांकियां
आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में शोभायात्रा के साथ चलकर इस पर्व की गरिमा बढ़ाई। जगह-जगह धार्मिंक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहार का विशेष प्रबंध किया गया था। यह शोभायात्रा नगर की परिक्रमा कर वापस मंदिर पहुंची।

मंदिर न्यास पुजारी पंडित बाबू
राम शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम तीन बजे से सात बजे तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा।

वहीं प्राचीन हनुमान मंदिर डियारा सेक्टर, गोपाल मंदिर दनोह कुनाला, पिपेलश्वर महादेव, शिव मंदिर मेन मार्केट, दुर्गा मंदिर
चंगर सेक्टर, शिव मंदिर लोअर खैरियां में भी शिव भक्तों की खासी भीड़ देखी
गई। कई स्थानों पर शिव भक्तों द्वारा लंगर एवं खीर और फलाहार का आयोजन
किया गया था।

कई स्थानों पर घोटे का विशेष आयोजन किया गया था। जिसका भक्तों ने खूब आनंद उठाया। गोपाल मंदिर में इस बार भक्तों का भारी सैलाब
उमड़ा।

यहां पर फलाहार का विशेष प्रबंध किया गया था। जिसमें कद्दू, आलू, काई की खीर एवं रायता व फ्रूटस आदि का विशेष प्रबंध किया गया था।

यहां पर महादेव के प्रिय प्रसाद घोटे का भी विशेष इंतजाम किया गया था, जिसका आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग मंदिर आए थे।

इसके अलावा बरमाणा, हरनोड़ा, घुमारवीं, पनियाला, भराड़ी, बरठीं, षाहतलाई, झंडूता, भगेड़, औहर, नम्होल, मलोखर, जुखाला, घागस, कंदरौर, स्वारघाट, श्री नयना देवी जी, बैहल, टोबा आदि स्थानों में महाषिवरात्री पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!