कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर के भगेड़ कस्बे में अब लोगों को एक दाम मात्र 99 रुपयों में बहुत सी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी। बिलासपुर की उद्यमी मोहनी शर्मा द्वारा इसको लोगों के लिए समर्पित किया गया है।
वहीं इसका उदघाटन हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिलासपुर शाखा के प्रबंधक दीपक वर्मा ने किया।
इस अवसर पर इसी बैंक के प्रबंधक प्रवीण तिवारी भी उपस्थित रहे। एल एक्स मार्ट जय अंबे फर्नीचर का सहयोगी कंसर्न के रूप में खोला गया है। इससे पहले जय अंबे फर्नीचर हिमाचल प्रदेश में बेहतर कार्य कर रहा है।
उदघाटन के उपरांत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक वर्मा ने एल एक्स मार्ट के प्रबंधकों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एल एक्स मार्ट की प्रबंधक मोहिनी शर्मा ने बताया कि एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की आइटम मात्र 99 रुपयों में उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर में इस तरह का कोई भी शोरूम पहले नहीं था अब उन्होंने इससे आम जनता के लिए समर्पित किया है।
उन्होंने बताया कि इसी मार्ट द्वारा बिजनेस प्रमोशन के लिए एक योजना भी चलाई गई है। जिसमें खरीदारी करने वालों को लकी कूपन के जरिए विभिन्न प्रकार के इनाम भी दिए जाएंगे।
इस अवसर पर नवशक्ति युवा मैत्री संगम के अध्यक्ष अरुण डोगरा रीतू, आर्ट ऑफ लिविंग की नवचेतना शिविर प्रशिक्षिका सुमन डोगरा तथा यूनिवर्सल ट्रेडर्स के मालिक रणवीर शर्मा व उनके स्टाफ के सदस्य अजय कुमार नेहा पंकज और अजय व अन्य गणमान्य व्यक्तियो में पंकज ठेकेदार चंदन मौंटी ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर शोरूम से पहली खरीददारी करने वाले अशोक कुमार व उनकी धर्मपत्नी को भी शाखा प्रबंधक द्वारा मार्ट की ओर से सम्मानित किया गया।
