Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपनिदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में लहसुन की फसल में पीलापन देखने को मिल रहा है।

उन्होंने सभी किसानों को सलाह दी कि लहसुन को पीलेपन से बचाने के लिए प्रोपिकोनाजोल का छिड़काव करें।

उन्होंने कहा कि एक लीटर पानी में एक से 1.5 मिली लीटर प्रोपिकोनाजोल का घोल बनाकर छिड़काव करें।

उन्होंने कहा कि लहसुन की फसल को कीटो से बचाने के लिए मेलाथियान का छिड़काव करें।

उन्होंने ने किसानों से एक ही फसल को बार बार एक ही खेत मे बुआई न करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि एक फसल के बाद उस खेत मे दलहनी फसलों की बुआई करे ताकि मिट्टी की उर्वरता बनाई रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि वह कृषि विभाग के अधिकारी इन दिनों किसानों के खेतों के निरीक्षण कर उन्हें लहसुन की फसल को बीमारियों से बचाव बारे जागरूक कर रहे है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!