कुल्लू टूडे
पतलीकूहल
कुल्लू व मनाली के मध्य में स्थित पतलीकूहल में निर्माणाधीन बस स्टैंड का भूमि पूजन मंगलवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ द्वारा किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का स्वागत कुलवी वाद्य यंत्रों द्वारा किया गया।
भूमि पूजन के पश्चात विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा कि बस स्टैंड बनने से आसपास की 12 पंचायतो को लाभ मिलेगा। साथ ही पतलीकूहल के व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को हर सुविधाएं देने की बात कही।
गौरतलब है कि इस बस स्टैंड के निर्माण को लेकर जनता काफ़ी लंबे समय से माँग कर रही थी। बस अड्डा न होने के कारण चौक पर ही सवारियों के लिए रुकती है। बस स्टैंड बनने से यात्रियों को सुविधाएं मिलेगा।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने जानकारी देते हुए कहा कि बस स्टैंड के निर्माण समय 1 साल निर्धारित किया गया है। बस स्टैंड बनने से हलाण 2, पनगा, बड़ाग्रां, नगर लगभग 12 पंचायतों को लाभ मिलेगा।
वहीं इस मौक़े पर स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय विजय ठाकुर को याद किया गया। हलाण-2 के पूर्व प्रधान राजीव ठाकुर ने कहा कि इस बस स्टैंड के निर्माण के प्रयास में पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय विजय ठाकुर की बहुत बड़ी भागीदारी रही है।
इस दौरान एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग, कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी, प्रेम शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, बालकृष्ण शर्मा, हलाण 2 की प्रधान सीमा देवी, अमन शर्मा, राकेश ठाकुर, ललित शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुनील कपूर, रोहित महंत, राजीव कारवां, लक्ष्मण ठाकुर, डिंपल नेगी, चमन ठाकुर, रमेश कुमार कश्यप, शम्मी मदान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
