कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
पिछले कई दिनों से कोल बांध परियोजना से विस्थापित हुए लोग समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसी के चलते उपायुक्त पंकज राय ने कोल बांध परियोजना से विस्थापित हुए लोगों के लिए बनी आरसी कॉलोनी का निरीक्षण किया।
इनमे जमथल, चम्यौण और कसोल आदि में उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने जिला के संबंधित विभाग व एनटीपीसी के अधिकारियों सहित एक एक व्यक्ति की शिकायत सुनी।
जिलाधीश ने संबंधित विभाग को एस्टीमेट बनाकर एनटीपीसी प्रबंधन को राशि जमा करवाने को कहा।
उन्होंने कहा कि जैसे ही इन विभिन्न समस्यों का निपटारा होगा, प्रशासन आरसी कॉलोनियों को टेकओवर कर लेगा। टेकओवर के बाद प्रशासन एनटीपीसी से फंड लेकर स्वयं रखरखाव करेगा।
इस दौरान विस्थापितों को मौके पर लोगों ने बिजली के कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था, जगह – जगह डंगों का गिरना व डंगों पर बने मकानों को खतरा, आरसी कॉलोनी सेडपा में बनी सड़कों के गड्डे तथा बरसात के पानी के निकासी सहित विभिन्न समस्यों से अवगत हुए।
वहीं कसोल आरसी कॉलोनी के साथ बने पानी के पेय जल भंडारण टैंकों से प्लाटों में आ रहे पानी के रिसाव से बने खतरे को भी लोगों ने अवगत करवाया। सेडपा में नए प्लॉट्स के निर्माण से लोगों के घरों की टूटी पौड़ियों व सीब्रिज पाइप को तुरंत प्रभाव से रिपेयर करवाने के आदेश दिए।
उपायुक्त पंकज राय को विस्थापितों ने समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि बरसात के बाद सलापड़ से लेकर हरनोड़ा तक सड़क के किनारे गिरे पत्थर, सलापड़ के निकट पानी से लबालब भरी सड़क पार करना स्कूली बच्चों मुश्किल हो रहा है।
इसके अलावा यहां आए दिन गुजर रही गाड़ियों से आते-जाते राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे गिरने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरनोड़ा से कसोल तक एनटीपीसी दौरा लगाई गई स्ट्रीट लाइट जो पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी है।
वहीं एक लंबे अंतराल से आरसी कॉलोनी की सड़कों में भी गड्ढे पड़ गए हैं, जिनकी एनटीपीसी द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। जगह- जगह प्लॉट के डंगे गिरे हुए है कारण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने तुरंत संबंधित विभागों को मुरम्मत के आदेश दिए है।
इस टीम ने उपायुक्त पंकज राय की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे कोल बांध परियोजना से विस्थापित हुए क्षेत्र के लोगों को आ रही दिक्कतों को लेकर दौरा किया। इस दौरे के दौरान उपायुक्त पंकज राय की कार्यशैली से लोग चहके और उनका अभिनन्दन किया।
विस्थापित इस दौरान एनटीपीसी प्रबंधन, हरनोड़ा व जमथल पंचायत के प्रधान, संबंधित विभागों के अधिकारी व कोल बांध विस्थापित पुनर्वासन एवं सलाहकार समिति के समस्त गैर सरकारी सदस्य संयुक्त निरीक्षण में उपस्थित रहे।
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी संबंधित अधिकारी 15 दिनों के भीतर इन कॉलोनियों में होने वाले कार्यों की विस्तृत आकलन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आकलन रिपोर्ट के अनुसार एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा धन उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि इन विस्थापित कॉलोनियों के रहे शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर इन कॉलोनियों को प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी बुनियादी कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही लोगों को उनके प्लॉट्स सौंपे जाएंगे ताकि इन कॉलोनियों में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
इस अवसर पर उन्होंने डीपीएफ जमथल मेे रहे लोगों के मांग के अनुसार डीपीएफ जमथल को हरनोड़ा रेवेन्यू विलेज में जोड़े जाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय पंचायत व जिला परिषद के सदस्यों के रिपोर्ट के आधार पर ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी सदर अभिषेक गर्ग, हरनोड़ा पंचायत के प्रधान देशराज, पूर्व प्रधान रमेश चंद व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा के अलावा ग्रामीणों में, हीरा पाल सिंह ठाकुर, कृषि विभाग से सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रकाश चंद ठाकुर, अनिल शर्मा, सभी ग्राम विकास सलाहकार समिति के सदस्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
