Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑकेस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑकेस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया।

दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आॅफ द पाइन्ज़ बैंड दल के सदस्यों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!