कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में होमस्टे के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले विदेशी नागरिक के शव का 4 दिन बाद पोस्टमार्टम किया गया है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी नागरिक के शव का एंबेसी के निदेशानुसार पर पोस्टमार्टम कर दिया गया है और पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि व्यक्ति ने आत्महत्या किन कारणों से की है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव को विदेशी नागरिक की महिला दोस्त को सौंपा गया है। लिहाजा विदेशी नागरिक अंतिम संस्कार भी मनाली में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए रशियन एंबेसी के साथ संवाद किया गया था और साथ में उसके परिजनों को भी एंबेसी के माध्यम से सूचना दी गई थी।
लिहाजा एंबेसी से आए दिशा आदेशनुसार और मृतक की माता के कहे अनुसार के पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर लिया है और उसके बाद तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी महिला दोस्त को यह शव सौंप दिया है।
गौरतलब है कि पुलिस को 10 जनवरी को इस घटना का पता चला और उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था।
