Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जिला लाहौल स्पीति में होंरहि बर्फबारी से जिला के किसान और बागवान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। किसान और बागबान उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार वे मौसमी नकदी फसल गोभी मटर ब्रोकली की अच्छी पैदावार होगी और सिंचाई कुलहों व स्प्रिंकल के माध्यम से सिंचाई करने में कोई भी मुश्किलें नहीं आएगी। सभी ग्लेशियर कई वर्षों के बाद पुनर्जीवित हो जाएंगे व जल स्त्रोत भी भरे रहेंगे।

वहीं बर्फबारी से बागवान भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि सेब के बगीचों के लिए चिलिंग हवर्स भी पूरे हो गए हैं और जमीन में भी काफी नमी हो चुकी है जो कि बंपर फसल की उम्मीद में सहायक बन रही है। लिहाजा किसान बागवान इस बार काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!