कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत सोलन पुलिस की टीम ने 3 लोगों को 3.4 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की टीम बीती रात चायल चौक कंडाघाट में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोलन से शिमला की तरफ जा रही एक गाड़ी रोका और उसकी तलाशी ली। गाड़ी में ड्राइवर के साथ 2 लोग और बैठे थे।
पुलिस टीम को तलाशी के दौरान गाडी के डैशबोर्ड से 3.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान कपिल, सुरेंद्र कुमार व अंकुर चौहान निवासी डुबलू, जनेड़ घाट तहसील जुंगा जिला शिमला के तौर पर हुई है।
