Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में आज शहीदी दिवस के मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।

इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा।

शशांक गुप्ता ने कहा कि शहीदी दिवस पर हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा उन सभी वीर-वीरांगनाओं के बलिदानों को याद करते हैं जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणें की आहुती दी।

इसके अतिरिक्त, जिला किन्नौर के गृह रक्षा रिकांगपियो की बटालियन तथा विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!