Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर सदर थाना पुलिस ने हमीरपुर के चौकी जंबाला में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 68 लाख 68 हजार रुपए बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के पालमपुर का निवासी अपनी गाड़ी में सवार होकर बाया हमीरपुर चंडीगढ़ जा रहा था।

इसी दौरान हमीरपुर के चौकी जंबाला में पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रोका।जहां गाड़ी से तलाशी लेने पर 68 लाख 68 हजार रुपए बरामद किए गए।

हमीरपुर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक इन पैसों के बारे में ठोस जानकारी व दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके चलते पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सरिया कारोबारियों पर चल रही कार्रवाई के चलते पुलिस काफी सतर्क है। इस बीच अब हमीरपुर में भारी- भरकम नकदी बरामद होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!