Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के सभी शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की।

इस दौरान सहायक आयुक्त डॉ रोहित शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्य आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। हम सबको सत्य अहिंसा व शांति के मार्ग पर चलकर समाज तथा देश निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग देना चाहिए। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी व उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!