कुल्लू टुडे
बंजार, कुल्लू
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में बाहू के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जो सड़क से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे जा गिरा है और इस जहान में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी सवार थे। वाहन में विधायक समेत 5 लोग सवार थे जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी बालू पांजो क्षेत्र में देवता के पास माथा टेकने गए हुए थे और इस दौरान जब वे वापस पैदल लौट रहे थे तो इस दौरान उन्हें एक वाहन में लिफ्ट मिली और विधायक जिस स्पाट पर लिफ्ट लेकर वाहन में बैठे थे उससे थोड़ी दूर ही बहन सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।
वाहन में विधायक समेत 5 लोग सवार थे जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।


