Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाने के लिए अब कांग्रेस के नेताओं के द्वारा कुल्लू में मंथन किया जाएगा। 13 सितंबर सोमवार को यहां एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भाग लेंगे।

जिला कुल्लू के मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया। 13 सितंबर को आयोजित होने वाली महारैली मैदान कुल्लू जिला से हजारों लोग इस में भाग लेंगे। तो वहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।

इस रैली में प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाने के लिए भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओ के द्वारा मंथन किया जाएगा। वहीं इस रैली को भी सत्ता परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित करते हुए कुल्लू सदर के विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह, युवा नेता विक्रमादित्य सिंह के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में रैली का आयोजन किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता अपने खर्च पर इस रैली में भाग लेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!