विनोद महंत
कुल्लू
नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने पूर्व उपाध्यक्ष मनु शर्मा द्वारा नगर परिषद पर काम न करने के आरोपों का पलटवार करते हुए मनु शर्मा से स्वाल किया है कि वे बताएं जब वे नगर परिषद के उपाध्यक्ष थे तब उन्होंने कितने काम किए हैं।
उन्होंने कहा कि मनु शर्मा लोगों की सेवा करने के लिए उपाध्यक्ष बने थे तो लोगों पर हाउस टैक्स का बोझ क्यों डाला। उन्होंने कहा कि अगर मनु शर्मा ने उपाध्यक्ष रहते लोगों के काम किए होते तो वे दो वार चुनाव नहीं हारते और अपने वार्ड को छोड़कर किसी दूसरे वार्ड से चुनाव नहीं लड़ते।
उन्होंने कहा कि जब मनु शर्मा उपाध्यक्ष थे तो उन्होंने लाखों की लाइबिलिटी नगर परिषद पर छोड़ी थी जो हमें पूरी करनी पड़ी। यही नहीं एक कर्मचारी के खाते से 25 लाख निकाले और फिर भरे नहीं और आज उस कर्मचारी पर वो लाइबिलिटी पड़ी है और उसे रिकबरी भरनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले नगर परिषद ने एक भव्य आयोजन किया और शिक्षा मंत्री कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे। इस दौरान अमृत योजना के तहत निर्मित पार्कों के उदघाटन भी हुए। इसी रात कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व में नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने किसी बेब चैनल में इंटरव्यू देकर इस कार्यक्रम को फ्लाप बताया और नगर परिषद पर कई आरोप लगाए।
जिसके चलते शुक्रवार को नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने प्रेस वार्ता कर मनु शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें दुःख है कि हमारी ही पार्टी के पदाधिकारी ने इस तरह की फजूल की बातें कही। उन्होंने भी मनु शर्मा पर कई आरोप लगाए।
उन्होंने मनु से सवाल पूछा है कि कार्यक्रम में क्या यूपी-बिहार के लोग आए थे। क्या जो लोग कार्यक्रम में थे वे कुल्लू शहर के नहीं थे। उन्होंने कहा कि यदि एक व्यक्ति कार्यक्रम में बाहर का था तो उसे सिद्ध करो और वह राजनीति छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि मनु शर्मा को मालूम ही नहीं कि नेहरू पार्क में हाईडल प्रोजेक्ट बनना है। शहर की सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि जब मनु शर्मा नगर परिषद में उपाध्यक्ष थे तब उन्होंनेे कोई फ्राड कंपनी लाई थी और कर्मचारियों तक का वेतन तक भी नहीं दिया और आज शहर में सफाई व्यवस्था चकाचौंध हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक से ग्यारह वार्डों में समान विकास हो रहा है और जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे सारे गलत है।
