Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत एक टैक्सी के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुद्धवार सुबह धरमेहड़ के तरसावन रोड के समीप पहुंचते ही एक टैक्सी कार सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का कारण बर्फ की फिसलन बताया जा रहा है।
घायल की पहचान वीरेंद्र उम्र 34 ,पुत्र मेघ सिंह, निवासी रखोह, सरकाघाट के रूप में हुई। जबकि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!