Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

पूर्व सभा के कंट्रोल व वर्तमान सदस्य ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों को 10.38 रुपए का सीमेंट ढुलाई भाड़ा मान्य नहीं होगा।

वर्तमान में सीमेंट ढुलाई भाड़ा 11.41% और उसके ऊपर सालाना हाइक 3.97 % जो 11.84 % प्रति किलोमीटर प्रति टन के हिसाब से रेट बनता है।

उन्होंने सभा की इस बैठक में किराए कम न करने के पक्ष पर बोलते हुए कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी लोगों के हितों को देखते हुए सही निर्णय ले।

यह बात उन्होंने धार टटोह गौ सदन में हुई बरमाणा बीडीटीएस सभा के 21 सदस्यों की आपातकालीन बैठक में अपना पक्ष रखते हुए कही।अल्ट्रा टेक सीमेंट प्लांट से मिलने वाली बंद पड़ी सीमेंट ढुलाई को सभा पुन : शुरू करें।

उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर तक बरमाणा सभा को सीमेंट ढुलाई की डिमांड मिलती रही।

यह माल ढुलाई 0. 63% के हिसाब से गाड़ियां को ढुलाई की डिमांड मिलती थी उसे तुरंत प्रभाव से चालू करने की बात रखी।

सभा की कार्यकारिणी के पूर्व प्रधान जीतराम गौतम, सभा के सदस्य राजेश ठाकुर, कश्मीर सिंह चंदेल, बालकराम कपिल, रामकुमार शर्मा, सुभाष कपल्स, रतन लाल ठाकुर आदि सभी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से शीघ्र सीमेंट प्लांटों को खुलवाने की गुहार लगाई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!